Asian Games India Schedule 2026, Day 14: आज क्रिकेट फाइनल में भारत-PAK की टक्कर, हॉकी में मलेशिया से गोल्ड की जंग, देखें पूरा शेड्यूल!

🇮🇳

Asian Games India Schedule 2026, Day 14: एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन भारतीय फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है. भारत के पास कई गोल्ड मेडल जीतने का मौका है.

Asian Games India Schedule 2026, Day 14: एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन भारतीय दल के लिए इस महाकुंभ का आखिरी और सबसे खास दिन साबित होने वाला है. 10 अलग-अलग खेल इवेंट में भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. इस दौरान क्रिकेट और हॉकी में भारतीय पुरुष टीमें सीधे गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगी. इसके अलावा कुश्ती के अखाड़े में अमन सहरावत और अंतिम पंघाल जैसे दिग्गज होंगे. वहीं, तीरंदाजी में धीरज बोम्मदेवरा और कुमकुम मोहोड मेडल के लिए निशाना साधेंगे.

एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन का शेड्यूल

क्रिकेट और हॉकी में दोहरे गोल्ड पर निगाहें

पुरुष क्रिकेट फाइनल (सुबह 10:00 बजे): भारत बनाम पाकिस्तान
पुरुष हॉकी फाइनल (दोपहर 3:30 बजे): भारतीय पुरुष हॉकी टीम खिताबी जंग में मलेशिया से भिड़ेगी.

कुश्ती

सुबह 7:23 बजे: पुरुष 74 किलो (राउंड ऑफ 16) — सागर जागलान बनाम तुल्गा तुमुर-ओचिर (मंगोलिया)
सुबह 7:25 बजे: पुरुष 97 किलो (राउंड ऑफ 16) — दीपक पुनिया बनाम जुनपेंग झोउ (चीन)
सुबह 7:53 बजे: महिला 57 किलो (राउंड ऑफ 16) — मनीषा बनाम यंगजिन क्वोन (साउथ कोरिया)
सुबह 8:08 बजे: महिला 53 किलो (राउंड ऑफ 16) — अंतिम पंघाल बनाम शुगिला ओमिर्बेक (कजाकिस्तान)
सुबह 8:29 बजे: पुरुष 57 किलो (राउंड ऑफ 16) — अमन सहरावत

तीरंदाजी

सुबह 5:30 बजे: महिला रिकर्व क्वार्टर फाइनल — कुमकुम मोहोड बनाम कांग चेयॉन्ग (साउथ कोरिया). इसके बाद सेमीफाइनल और मेडल राउंड्स होंगे.
सुबह 9:30 बजे: पुरुष रिकर्व क्वार्टर फाइनल — धीरज बोम्मदेवरा बनाम अमीरखोन सादिकोव.
सुबह 10:15 बजे: पुरुष रिकर्व क्वार्टर फाइनल — नीरज चौहान बनाम लाम दोरजी (भूटान).

ताइक्वांडो (सुबह 5:42 बजे से)

महिला 57 किलो राउंड ऑफ 16 में कशीश मलिक और महिला 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 में ज्योति यादव. इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मुकाबले (क्वालिफाई करने पर).

रग्बी सेवेंस (सुबह 6:20 बजे)

5वें से 8वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में भारतीय महिला टीम का सामना सिंगापुर से.

गोल्फ (राउंड 4 फाइनल डे)

सुबह 6:30 बजे से: पुरुष व्यक्तिगत व टीम फाइनल राउंड (वीर अहलावत, सप्तक तलवार, युवराज संधू).
सुबह 6:43 बजे से: महिला व्यक्तिगत व टीम फाइनल राउंड (प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर).

सेलिंग (सुबह 7:10 बजे से)

गर्ल्स डिंगी फाइनल रेस में माही वर्मा, महिला विंडसर्फिंग फाइनल रेस में कात्या इडा कोएल्हो.

वॉलीबॉल (सुबह 9:30 बजे)

पुरुष टीम 5वें-6वें स्थान का क्लासिफिकेशन मैच.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment