सावधान.! जशपुर में पानीपुरी खाने से दर्जनों लोग हुए बीमार, 8 की हालत गंभीर..हो जाएं सतर्क..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पानीपुरी खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार के एक ठेले पर बिक रही पानीपुरी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या दर्जनों में पहुंच गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


वहीं, बताया जा रहा है कि गांव के कई लोगों ने एक ही ठेले से पानीपुरी खाए थे। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगीं। ये सभी लक्षण फूड पॉइजनिंग की ओर इशारा करते हैं। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में दहशत फैल गई। पानीपुरी खाने वाले लोगों में कई बच्चे भी शामिल है।




ज्ञात हो कि, प्रभावित लोगों में से 8 ग्रामीणों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।



वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जिन लोगों में हल्के लक्षण थे, उनके इलाज के लिए गांव में ही एक अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया गया। यहां दर्जनों मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया।


दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इलाज के बाद सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सतर्कता बरतें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment