शिकार करने से पहले वन विभाग से पकड़ाया शिकारी..जाल के साथ गुलेल, मिट्टी की गोलियां, टंगिया- गैंती किया बरामद..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhatisgarh News/बालोद। अवैध शिकार करने वालों का पता चलने पर गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को पकड़ने में कामयाबी पाई है. शिकारी ने शिकार करने के लिए जंगल में जाल बिछाकर रखा था, लेकिन वन्य जीवों के जाल में फंसने से पहले ही विभाग ने शिकारी को पकड़ लिया.

दरअसल, मामला डौंडी परीक्षेत्र के चिहरो कक्ष क्रमांक 126 आरएफ का है, जहां वन विभाग की टीम ने ग्राम तेवड़ा (आमाबेड़ा) निवासी सुधु राम आँचला पिता ऐतवारु राम आँचला को पकड़ा. 15 अगस्त को पकड़े गए शिकारी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई. शिकारी के पास से एक बॉस का गुलेल, मिट्टी से बनी गोलियां, एक टंगिया, एक गैती, वन्य जीवों का शिकार करने के लिए तीन जालियां बरामद की गई.


फिलहाल, देर शाम होने के चलते आरोपी व्यक्ति को वन विभाग ने डौंडी पुलिस की अभिरक्षा में रखा है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति कुछ दिनों से अपने गांव तेवड़ा से आकर चिहरो में रह रहा था. कार्रवाई के दौरान डौंडी रेंजर जीवन भोंडेकर, दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर, एसडीओ एमसी डहरे के साथ वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment