ऑनलाइन एक दूसरे से हुई दोस्ती.! फिर बाद में युवती के साथ दुष्कर्म..अब मोबाइल बंद कर युवक हुआ फरार, फिर युवती..,

🇮🇳

देवघर। ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक युवक पर राजस्थान निवासी युवती के साथ दुष्कर्म और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो जाने का आरोप लगा है। युवक की तलाश में पीड़ित युवती राजस्थान से देवघर पहुंची और पुलिस से सहयोग की मांग की।

वहीं मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती की शिकायत और उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर देवघर पुलिस ने घंटों युवक की तलाश में सहयोग किया। पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी पहचान युवक से ऑनलाइन माध्यम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद दोस्ती हो गई।



दरअसल, युवती का आरोप है कि उसी दौरान युवक ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद युवक ने उससे संपर्क समाप्त कर लिया और अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।

वहीं, युवती कई दिनों तक युवक की तलाश करती रही। विभिन्न स्थानों पर खोजबीन के बाद वह राजस्थान से देवघर पहुंची। यहां पहुंचकर उसने देवघर पुलिस से पूरे मामले में सहयोग करने और युवक का पता लगाने की गुहार लगाई।

हालांकि, बताया जाता है कि युवती द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने कई घंटों तक युवक के संबंध में विभिन्न स्तरों पर पड़ताल की। पुलिस ने उपलब्ध मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों के आधार पर युवक के संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया।

जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि जिस युवक की तलाश की जा रही है, वह वर्तमान में पटना में मौजूद हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने युवती को आवश्यक जानकारी देते हुए पटना जाने की सलाह दी, ताकि वह संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर सके।

फिलहाल मामले में पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच संबंधित पुलिस के स्तर से की जाएगी। देवघर पुलिस ने युवती को उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर सहयोग किया। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत व संबंधित क्षेत्राधिकार के अनुसार की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment