जिला प्रशासन का बड़ा फैसला..रायपुर जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित..नए बोर खनन पर लगा पूर्ण प्रतिबंध..पढे़ं पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए नए बोर खनन पर रोक लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक जिले में किसी भी प्रकार के नए बोरवेल (नलकूप) खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

फिलहाल, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति बोर खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम भूजल स्तर में लगातार गिरावट और गर्मी के दौरान बढ़ती पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी के तहत भूजल दोहन को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment