देवर ने भाभी का रास्ता रोक मारपीट और जान से मारने दी धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/बिलासपुर। जिले के कुटुंब न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर रास्ते में रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

दरअसल पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, मामले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment