हाईटेक अस्पताल में कैशियर ने गबन किया 32 लाख रुपये, जमा करने के बजाय रख ली अपने पास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

Chhattisgarh News/दुर्ग। हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने बैंक में राशि जमा करने के बजाय रकम अपने पास रख ली और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए फर्जी ई-मेल भेजता रहा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है पूरी मामला?

वहीं हाईटेक अस्पताल, भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले करीब 6 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत रुआबांधा निवासी जसविंदर सिंह द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखकर संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस तरह कुल 32 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ।


दरअसल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है।

फिलहाल, इसके बाद स्मृति नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है, जब्त किया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment