CG News: ओवरटेक को लेकर विवाद.! कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट का आरोप..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/कांकेर। ओवरटेक को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जो अभी चर्चा में है। कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन मंडावी पर बस ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस में दोनों पक्षों ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह घटना कांकेर में शनिवार देर रात को हुई है।

ज्ञात हो कि, इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बस ड्राइवर एक युवक की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि शराब के नशे में वाहन चलाते हुए युवक ने उसके साथ पहले मारपीट की। वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

पुलिस अमन मंडावी को थाने लेकर पहुंची

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने लेकर गई। इसके बाद सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। वीडियो में पुलिस दोनों पक्षों को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहती हुई दिखाई दे रही है।


दरअसल, घटना के संबंध में बस ड्राइवर नीलम सिन्हा ने बताया कि शनिवार देर रात वह बस लेकर मस्जिद चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने को लेकर कार सवार युवकों ने बस को रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

दोनों पक्षों ने नहीं की शिकायत

फिलहाल, कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment