CG Big News : बड़ा हादसा टला.! बिजली तार की चपेट में आने से तेंदूपत्ता लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग, देखें Video

👇

Chhattisgarh News/भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सेमरापारा के पास उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब तेंदूपत्ता लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली में लदे करीब 80 बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए, हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बच गया।


दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली भीरागांव समिति के ग्राम घोठा फड़ से तेंदूपत्ता लेकर भानुप्रतापपुर स्थित स्थायी गोदाम जा रही थी। इसी दौरान सेमरापारा के पास ट्रॉली बिजली के नीचे से गुजर रहे घरेलू तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक हरेंद्र उइके ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया और 80 बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया।


फिलहाल, घटना स्थल के आसपास करीब 10 फीट की दूरी पर मकान भी मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका और बढ़ गई थी। यदि आग कुछ दूरी आगे लगती, तो आसपास की बस्ती इसकी चपेट में आ सकती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने जल चुके तेंदूपत्तों पर पानी डालकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया ताकि कोई और नुकसान न हो। फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

देखें वीडियो-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment