👇
Chhattisgarh News/रायपुर. नीट यूजी पेपर लीक मामले में 9 दिनों बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने राजधानी के कलेक्टोरेट के पास स्थित अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा और इस संबंध में आप नेताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
दरअसल, आप नेताओं ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी कब तय होगी? वर्ष 2017, 2021, 2024 और अब 2026 में पेपर लीक होना राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है. आप नेताओं ने पेपर लीक के बाद सामने आई आत्महत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि पेपर लीक के बाद अभ्यर्थी और परिजन मानसिक तनाव में जी रहे हैं.
फिलहाल, आप नेताओं ने पंजाब सरकार की पहल का भी जिक्र करते हुए कहा कि नीट यूजी की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की है. छत्तीसगढ़ राज्य में भी छात्रों को मुआवजा देकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री से इस्तीफा लिया जाए और जेपीसी का गठन किया जाए


















