CG Big News : वन विभाग की नर्सरी में आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप..मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची, देखें VIDEO

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग। दुर्ग के तालपुरी स्थित वन विभाग की नर्सरी में देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दो टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार सूखी झाड़ियों में आग लगने के बाद वह नर्सरी के अंदर तक पहुंच गई थी। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


दरअसल, बताया जा रहा कि आग पहले सूखी झाड़ियों में लगी और आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को दी। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर अग्निशमन सहायक प्रभारी और स्टेशन प्रभारी प्रवीण बारा व संतोष पांडेय मौजूद रहे।


फिलहाल, शुरुआती जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। फायर टीम की तेजी से कार्रवाई के चलते आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।



देखें वीडियो –

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment