CG Big News : हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया को दी बड़ा झटका.! अग्रिम जमानत याचिका की खारिज..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/बिलासपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सौम्या चौरसिया की ओर से अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। लेकिन ACB- EOW ने जमानत का विरोध किया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी।

दरअसल, 16 दिसंबर को ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में बुधवार को अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले में ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

फिलहाल, सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया गया था। रिहाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment