CG Breaking: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की बैठक, CM साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

बता दें कि, इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद हैं। इसके अलावा जिला और संभाग प्रभारी भी शामिल हुए हैं।

जिलों में कामकाज की होगी समीक्षा

फिलहाल, बताया जा रहा है कि बैठक में प्रभारी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में सरकार के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही सत्ता और संगठन के बीच आपसी समन्वय व सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जिलेवार समीक्षा की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment