CG Breaking : CM साय आज 375 नई एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी..तीन दिवसीय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का भी करेंगे शुभारंभ..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Breaking News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे दीनदयाल उपाध्याय चौक में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी।

वहीं, शाम 5:40 बजे धरसींवा में नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कुंवरगढ़ में आयोजित महोत्सव में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।

तीन दिवसीय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का आगाज आज

ज्ञात हो कि, कुंवरगढ़ का गौरवशाली इतिहास अब पन्नों से निकलकर धरातल पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की विशेष पहल पर यहां पहली बार ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसका शुभारंभ करेंगे।

फिलहाल, यह आयोजन न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है, बल्कि कुंवरगढ़ के विकास के लिए एक ‘स्वर्णिम अध्याय’ की शुरुआत भी है। तीन दिवसीय इस महापर्व में छत्तीसगढ़ की माटी के लगभग 15 सुप्रसिद्ध और दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं, महोत्सव के दौरान लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं का संगम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराएगा। आयोजन स्थल पर एक विशाल सामान्य मेला एवं व्यापार मेले का आयोजन भी किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment