👇
Chhattisgarh News/रायपुर. प्रदेश कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
बता दें कि, यह विरोध राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र समुदाय के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है.
वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने इस संबंध में सभी जिला इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.


















