CG Breaking: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की दबिश..शराब कारोबार से जुड़ा हैं लड़के..पढ़ें पूरी खबर

👇🏿

Chhattisgarh News/बलौदा बाजार। नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने में देर रात ईडी व आईटी की टीम ने छापा मारा है. बताया जा रहा है कि कारोबारी के लड़के शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं.



फिलहाल, एक तरफ घर के अंदर ED-IT के अधिकारी अपनी तफ्तीश कर रहे हैं, वहीं बाहर स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं. घर से बाहर निकले अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. लेकिन इतना जरूर है कि कारोबारी परिवार राजनीतिक पहुंच वाला है., जिसकी वजह से इस कार्रवाई को मनी लांड्रिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment