CG News : महिला सरपंच और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला..FIR दर्ज..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआँ में महिला सरपंच और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाड़ी की घेराबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



दरअसल, ग्राम पंचायत कुआँ की सरपंच शिवकुमारी वस्त्रकार ने आरोप लगाया है कि बाड़ी की घेराबंदी को लेकर गांव के प्रदीप कैवर्त और उसके परिजनों के साथ विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने सरपंच, उनके पति और बेटी के साथ मारपीट की। घटना के बाद सरपंच अपने परिवार के साथ तखतपुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल, तखतपुर थाना के एसआई डीआर मनहर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आने की जानकारी मिली है। यदि आरोपी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो नियमानुसार काउंटर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment