CG News : 2002 से शादी का झांसा देकर महिला से बनाया लगातार शारीरिक संबंध..24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अनंतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी कमलेश सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को अनंतपुर थाने में दी थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मई 2002 से दिसंबर 2025 तक आरोपी कमलेश सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।



दरअसल, पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात करवा दिया। इसके अलावा, पीड़िता ने 9 फरवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना भी दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद अनंतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, 13 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे मालगांव बुडरापारा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कमलेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, को कोंडागांव के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

फिलहाल पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दैहिक शोषण, धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को गति मिलेगी और ऐसे मामलों में स्पष्ट संदेश जाएगा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अनंतपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता की सुरक्षा और मानसिक सहारा सुनिश्चित करना प्राथमिकता में है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment