CG Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा और बाइक में जोरदार भिड़ंत..महिला समेत दो की मौत..चालक फरार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

Chhattisgarh Road Accident News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाईपास रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार हाईवा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद हाईवा ने दोनों को कुचल दिया, जिससे शवों की हालत क्षत-विक्षत हो गई।

हाईवा चालक मौके से फरार

दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बाईपास रोड की बताई जा रही है। हादसे के बाद बाईपास रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नहीं हो सकी है मृतकों की पहचान

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, फरार हाईवा चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment