CG Breaking: मंत्री केदार कश्यप की काफिले में शामिल फॉलो वाहन सड़क हादसे का शिकार..तीन जवान घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Accident News/जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा से लगे भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा वाहन ने मंत्री के फॉलो काफिले में शामिल दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment