CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज..जशपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी..पढ़ें पूरी खबर

👇

CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मंगलवार को गर्मी और उमस से परेशान होने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क हुआ, लेकिन मौसम विभाग ने 15 जुलाई से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना जताई है. अबतक प्रदेश में वर्षा सामान्य से 29 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.

रायपुर में सुबह से काले बादलों का साया

वहीं, राजधानी में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह के वक्त बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मंगलवार को कैसा रहेगा प्रदेश का हाल ?

ज्ञात हो कि, प्रदेश में मंगलवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इसके कारण बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव के साथ पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.  

सिनोप्टिक सिस्टम

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जम्मू, देहरादून, बाराबंकी, पटना, बंकुरा, कनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बांग्लादेश तट के ऊपर बनने की संभावना है. प्रदेश में 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

वहीं, राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को बदली रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की स्थिति बन सकती है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.


कई जिलों में अलर्ट जारी

दरअसल, मौसम विभाग ने सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर तेज हवा चलने, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

फिलहाल, इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment