CM Breaking: CM साय का दो दिवसीय ओडिशा दौरा..मुख्यमंत्री माझी से करेंगे बैठक..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

रायपुर/ओडिशा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 9:50 बजे सीएम हाउससे रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.



वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर और पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. शाम को श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद पुरी के निजी  होटल में रात्रि विश्राम करेंगे.



दरअसल, इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें महानदी जल विवाद के समाधान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. सोमवार को सीएम साय दोपहर करीब 1.25 बजे रायपुर लौटेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment