CM Breaking : CM साय सुशासन तिहार के तहत आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे..विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


बता दें कि, मुख्यमंत्री हेमूनगर स्थित बंधवा तालाब के पास ईशिका पार्क में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान वे आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। साथ ही कई विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

वहीं, विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री दयालबंद मधुबन पहुंचकर प्रस्तावित एजुकेशन हब निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वहीं कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।


दरअसल, बैठक में बिलासपुर समेत पांच जिलों के अधिकारियों के साथ सुशासन तिहार के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री जनहित योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment