वादे से पलट गए CM थलपति विजय? 15 सितंबर को नवजातों को नहीं देंगे सोने की अंगूठी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

नेशनल डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अपने पहले ही वादे से पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वह इस वादे को पूरा करने से इनकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन जिस समय पर उन्होंने इसकी शुरुआत करने का ऐलान किया था। अब वह नहीं हो रहा है। तमिलनाडु में सरकार में आने पर विजय ने एक नई योजना की घोषणा की थी। ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम'(मामा की और से सोने की अंगूठी वाली योजना) नवजातों को सोने की अंगूठी देने वाली इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर से होनी थी। लेकिन अब विजय के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से इसका आरंभ नहीं हो पाएगा।

वहीं, तमिलनाडु सरकार की तरफ से इस योजना को देर से शुरू करने को लेकर भी बयान जारी किया गया है। सीएम विजय के भरोसेमंद और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. जी अरुणराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय विदेश दौरे पर जा रहे हैं। निवेश के लिए उनका यह दौरा जरूरी है। ऐसे में वह 15 सितंबर के समय देश में नहीं रहेंगे। इस वजह से इस योजना को शुरूआत करने में थोड़ी देर की जा रही है। अब यह योजना किस तारीख को शुरू की जाएगी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


योजना की शर्तों में भी कोई बदलाव?

दरअसल 15 सितंबर को शुरू होने वाली इस योजना को अब आगे खिसका दिया गया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस योजना के नियमों में भी कोई बदलाव किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने इस योजना में तारीख के अलावा किसी भी बदलाव से इनकार किया। इसका मतलब है कि 22 जून 2026 (सीएम विजय के जन्म दिन) से राज्य के सरकारी अस्पतालों में पैदा हुए सभी नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। हर बच्चे को एक ग्राम वजनी हॉलमार्क अंगूठी दी जाएगी। बता दें, इस योजना के तहत राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों की मदद करना और सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाकर लोगों को इनमें डिलीवरी करवाने के लिए जोर देने पर है। इसके अलावा सोने की अंगूठी से लोगों के मन में मुख्यमंत्री विजय की ‘मामा’ वाली छवि का भी विकास होगा।


राज्य में विपक्षी हमलों का सामना कर रहे थलपति विजय

फिलहाल, तमिलनाडु मुख्यमंत्री थलपति विजय लगातार विपक्षी पार्टियों के हमलों का सामना कर रहे हैं। अभिनेता से नेता और फिर मुख्यमंत्री बने थलपति ने डीएमके के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसकी वजह से वह भी पलटवार का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने डीएमके के शीर्ष नेतृत्व के ऊपर ही भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ उनकी पार्टी लगातार उन्हें प्रधानमंत्री फेस के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है, जिसकी वजह से उनकी कांग्रेस पार्टी के साथ भी थोड़ी असहज करने वाली स्थिति है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment