जशपुर में महतारी वंदन योजना E-KYC को लेकर कलेक्टर का सख्त निर्देश..E-KYC होगा बिल्कुल मुफ्त, निःशुल्क..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के E-KYC को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि, कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि योजना के तहत सभी हितग्राहियों का E-KYC पूर्णतः नि:शुल्क किया जाएगा तथा इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

वहीं, आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासन के निर्देशों के बावजूद कुछ स्थानों पर E-KYC के नाम पर राशि वसूले जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसे गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन ने इसे अनुचित एवं दंडनीय कृत्य मानते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी कर्मचारी अथवा संबंधित व्यक्ति द्वारा हितग्राहियों से पैसे लिए जाते हैं, तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, इस संबंध में सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और सभी पात्र हितग्राहियों का E-KYC बिना किसी शुल्क के कराया जाना सुनिश्चित करें।

फिलहाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है, ताकि पूरे जिले में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment