छत्तीसगढ़ में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़..आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/बीजापुर। एकलव्य रेसिडेंसियल स्कूल रूद्रारम भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बीजापुर पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर शिक्षक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झालरापाटन राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया।

दरअसल, पीड़िता के परिजनों ने थाना भोपालपटनम में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया था। प्रकरण में बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए SIT टीम का गठन किया गया था। दो अलग-अलग टीमों को आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया था, जिसमें एक टीम राजस्थान एवं दूसरी टीम को हरियाणा गई थी।


फिलहाल, लगातार तकनीकी सूचना के आधार पर पतासाजी एवं घेराबंदी करते हुए मामले के फरार आरोपी देवेन्द्र कुमार दहिया, पिता उमेद सिंह दहिया, उम्र 34 वर्ष को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को झालरापाटन, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना भोपालपनटनम् में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment