👇
बिहार के गोपालगंज से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद भयावह घटना सामने आई है जिसमें 35 साल की पीड़िता चाची का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने पहले उसकी प्राइवेट वीडियो बनाई, फिर जबरन संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा.
जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मार-पीट की और लाठी-डंडों से घायल करके फरार भाग गया. महिला ने बताया कि पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वो उचकागांव क्षेत्र में अपने 2 बच्चों के साथ अकेली रहती है. दोनों चाची-भतीजे के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए जब महिला ने रिश्ता रखने से इनकार कर दिया तो भतीजा हैवानियत पर उतर आया.
पति के पीछे से चल रहा था कांड
एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति गुजरात में नौकरी करते हैं जबकि वो अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है. कुछ साल पहले ही वो अपने भतीजे के संपर्क में आई थी. दोनों के बीच प्यार पनपने लगा. लेकिन महिला को बदनामी का डर सताए जा रहा था. अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए उसने भतीजे के साथ रिश्ता रखने से मना कर दिया. लेकिन भतीजा मनमानी पर उतर आया.
नहाते हुए बनाई प्राइवेट वीडियो
महिला का आरोप है कि एक दिन वो आंगन में नहा रही थी तो भतीजा ने घर के घुंस आया और चुपके से प्राइवेट वीडियो बना ली. इसी की तर्ज पर वो लगातार कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था. लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया और युवक को चेतावनी तक दे दी. इसी बात से नाराज युवक तमतमाते हुए महिला के घर पहुंचा और लाठी-डंडे चला दिए. पीड़िता ने बताया कि उस दिन वो जैसे-तैसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंची और इमरजेंसी में इलाज कराया.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि भतीजे की प्रताड़ना के कारण उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं. भतीजे की ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध बनाने की जबदस्ती के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


















