🏏
CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में KKR की टीम 7 विकेट पर 160 रन तक ही पहुंच सकी। चेन्नई की जीत के हीरो रहे नूर अहमद, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट झटके और कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हालांकि, रोवमैन पॉवेल (31*) और रमनदीप सिंह (35) ने 63 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जीत से दूर रह गए।

इससे पहले चेन्नई के लिए संजू सैमसन (48) और डेवाल्ड ब्रेविस (41) ने अहम पारियां खेलीं, जबकि आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। KKR की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।
रहाणे ने गेंदबाजों को सराहा
हार के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के प्रदर्शन पर संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में टीम ने अच्छा किया। इस विकेट पर 190 बहुत अच्छा स्कोर था। जिस तरह से हमने चेन्नई को 190 तक रोका, वह बहुत अच्छा था। शुरुआत में लगा कि हमारी बैटिंग को देखते हुए, पावर प्ले में हमने सिर्फ 36 या 37 रन ही बनाए। उन्हें लगा कि यह सचमुच बहुत अहम था। हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो अंत तक खेलता ताकि हमारे पास अच्छा मौका होता।
उन्होंने कहा कि संयोजन के लिहाज से, जो हमारे पास था, पिछले मैच और इस मैच में, वह वास्तव में अच्छा था। मैच नहीं जीतना मुश्किल होता है। ऐसे समय में हमें अपना सिर ऊंचा रखना है, हिम्मत बनाए रखनी है। अगर नतीजे आपके पक्ष में नहीं आ रहे हैं, तो आपको कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना पड़ता है, लेकिन यह सकारात्मक रहने और सिर ऊंचा रखने के बारे में है। कार्तिक त्यागी पर वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। उसे पूरा श्रेय जाता है। जिस गति से वह गेंदबाजी कर रहा है, वह शानदार है। मैच दर मैच, वह अपने स्किल में सुधार कर रहा है। बल्लेबाजों के लिए बड़े छक्के मारना आसान नहीं है। दोनों टीमों के स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमें सिर ऊंचा रखना है, सकारात्मक रहना है और आत्मविश्वास बनाए रखना है।


















