चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट..आरोपी पति गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौते के घाट उतार दिया. पूरा मामला सामरीपाठ थाना इलाके का है.



वहीं जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई है. मौके पर पत्नी को देखकर पति का गुस्सा भड़क गया. चरित्र शंका करते हुए आरोपी ने हाथ-पैर और डंडे से पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की. गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दरअसल, घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल डंडे और अन्य साक्ष्य जुटाएं हैं. वहीं आरोपी पति को पकड़कर पुलिस थाना लेकर आई.



फिलहाल, पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment