रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने अपनी सौतन को आधी रात को उतारी मौत के घाट, फिर..

👇

Chhattisgarh Crime News/बालोद। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने अपनी सौतन को आधी रात को मौत के घाट उतार दिया. दूसरे कमरे में सो रही सौतन को महिला ने पहले खाट के खुले से पीटा, फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



वहीं यह घटना बालोद जिले के नेवारीकला गांव की है, जहां सोमवार को आरोपी महिला अमृत बाई साहू ने दूसरे कमरे में सो रही अपनी सौतन दया बाई साहू की हत्या कर खेत के तरफ भाग गई. रात में करीबन 3 बजे जब पति चिम्मन साहू की नींद खुली तो देखा कि उसके साथ सो रही अमृत बाई गायब है, इसके बाद जब दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे में दया बाई की रक्तरंजित लाश पड़ी थी.

दरअसल, सदमे में आए पति ने ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद कोटवार के जरिए पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची बालोद पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका की सौतन अमृत बाई ने की है.



फिलहाल, पुलिस ने अमृत बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी महिला ने बताया कि सौतन के साथ उसका लड़ाई-झगड़ा होते रहता था, जिससे तंग आकर उसने महिला की हत्या करना कबूल किया. बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला अमृत बाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment