भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पत्नी डोना को भी बनाया गया निशाना..पुलिस से की शिकायत..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सौरव गांगुली को उनके क्रिकेटर करियर के दिनों में भी अंडरवर्ल्ड की तरफ से कई बार जान से मारने की कई धमकियां मिली थीं. इसके चलते उन्हें काफी वक्त तक सरकार की ओर से Z कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी.


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पश्चिम बंगाल की शान सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है. दिग्गज कप्तान गांगुली ने पुलिस के पास एक शिकायत दी, जिसमें उन्होंने इस धमकी के बारे में बताया. सोमवार 10 अगस्त को कोलकाता में गांगुली के दफ्तर पर चिट्ठियां आईं, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी डोना की हत्या की धमकी दी गई थीं. गांगुली ने तुरंत ही पुलिस को इसकी शिकायत दी और बताया कि कुछ महीनों में कई बार उन्हें ऐसे लेटर मिल चुके हैं.


6 महीने से आ रही थी धमकियां, अब की शिकायत

कोलकाता पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की और कहा कि इस गंभीर मसले की जांच शुरू हो गई है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में साउथ कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में सौरव गांगुली की ओर से एक लिखित शिकायत दी गई, जिसमें इस खौफनाक घटना के बारे में उन्होंने बताया. पिछले कुछ महीनों से ये सिलसिला चल रहा था लेकिन सोमवार को आए नए लेटर के बाद आखिरकार गांगुली ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. से बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष गांगुली के नाम पर पिछले करीब 6 महीनों से ऐसी धमकी भरी चिट्ठियां आ रही थीं, जिन्हें शुरुआत में ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया था. मगर जब सिलसिला नहीं रुका तो गांगुली ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. इसके अनुसार, सोमवार को गांगुली को भी गांगुली के दफ्तर में दो चिट्ठियां पहुंचीं. इनमें सौरव और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी थी. साथ ही गांगुली परिवार के करीबियों को भी चोट पहुंचाने का जिक्र किया गया था.

पुलिस की जांच में एक शख्स पर शक

गांगुली की हाई-प्रोफाइल और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चिट्ठियों में लिखी गई धमकियों और अन्य बातों की समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही चिट्ठियां भेजने वालों की पहचान और उनके मकसद को जानने की कोशिश भी हो रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक नॉर्थ 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से किसी शख्स ने इन चिट्ठियों को कूरियर के जरिए गांगुली के ऑफिस में भेजा था.

कई बार मिल चुकी धमकियां

गांगुली को ऐसी धमकियां मिलने का ये कोई पहला मामला नहीं है. बल्कि उनके क्रिकेट करियर के दिनों से ही BCCI के पूर्व अध्यक्ष को ऐसी धमकियां मिलती रही हैं. यहां तक कि 2000 के शुरुआती सालों में, जब वो टीम के कप्तान थे, उस वक्त भी गांगुली को धमकी मिली थी. तब अंडरवर्ल्ड और आतंकी संगठनों ने गांगुली और सचिन तेंदुलकर को निशाना बनाया था. इसके चलते ही काफी वक्त तक दोनों को सरकार की ओर से ‘जेड’ कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment