🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

वहीं प्रत्येक केंद्र में निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजन होगा। कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।


















