👇
GK Quiz: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए जनरल नॉलेज एक जरूरी विषय है. इस स्टोरी में हम आप के लिए जीके के 10 सवाल लेकर आए हैं.
GK Quiz Questions And Answers: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए जनरल नॉलेज एक जरूरी विषय है. अगर इस पर अच्छी पकड़ हो तो परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं. यह विषय न ज्यादा कठिन है और न ही बहुत आसान. देश-दुनिया से जुड़ी सामान्य जानकारी जीके को मजबूत बनाती है. आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान (GK Quiz) के 10 आसान सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो आपकी जानकारी बढ़ाने में मदद करेंगे.
1. किस देश को चांदी की धरती के नाम से जाना जाता है?
A. अर्जेंटीना
B. ऑस्ट्रेलिया
C. मेक्सिको
D. पेरू
सही उत्तर- अर्जेंटीना
2. किस शहर को कहा जाता है अंगूरों का शहर?
A. पुणे
B. नासिक
C. बैंगलोर
D. हैदराबाद
सही उत्तर- नासिक
3. दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है?
A. जापान
B. सिंगापुर
C. जर्मनी
D. अमेरिका
सही उत्तर- सिंगापुर
4. दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन सा है?
A. पाकिस्तान
B. इराक
C. अफगानिस्तान
D. सीरिया
सही उत्तर: अफगानिस्तान
5. ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?
A. गंगा
B. यमुना
C. गोदावरी
D. नर्मदा
सही उत्तर: यमुना
6. भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
A. अंग्रेज़ी
B. बंगाली
C. तमिल
D. हिंदी
सही उत्तर: हिंदी
7. भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
C. डॉ. भीमराव अंबेडकर
D. सरदार पटेल
सही उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
8. सूर्य का सबसे निकट ग्रह कौन सा है?
A. पृथ्वी
B. शुक्र
C. मंगल
D. बुध
सही उत्तर: बुध
9. वर्तमान में लोकसभा के स्पीकर के कौन हैं?
A. ओम बिरला
B. सुमित्रा महाजन
C. मीरा कुमार
D. जगदीप धनखड़
सही उत्तर: ओम बिरला
10. धरती पर पाया जाने वाला सबसे कठोर पदार्थ?
A. हीरा
B. सोना
C. चांदी
D. तांबा
सही उत्तर: हीरा
किन किन परीक्षाओं के लिए है उपयोगी?
ये जनरल नॉलेज के 10 सवाल एसएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए ये उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी हैं. ऐसे सवाल परीक्षा के प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में काम आते हैं और आपकी बुनियादी जानकारी को मजबूत करते हैं. रोज़ाना जीके के सवालों का अभ्यास करने से न सिर्फ याददाश्त बेहतर होती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है. देश, दुनिया, इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स से जुड़े ये प्रश्न परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करते हैं.


















