GK: आसमान में कहां से आता है इतना सारा पानी? एक साथ क्यों नहीं बरसते बादल- जानें क्या है साइंस

👇

GK/आपके मन में कभी सवाल आया है कि आसमान में इतना पानी आखिर कहां से आया? जानिए यह प्रक्रिया कैसे काम करता है, बादल कैसे बनते हैं और इतना पानी होने के बाद भी एक साथ बारिश क्यों नहीं होती?

आसमान में पानी कहां से आता है?
कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आसमान में पानी कहां से आता है? दरअसल – धरती पर मौजूद समुद्र, नदियां, झीलें और मिट्टी का पानी सूरज की गर्मी से धीरे-धीरे भाप में बदलकर ऊपर उठता है. यही भाप बाद में बादलों का हिस्सा बनती है यानी जो पानी नीचे है, वही घूमकर फिर ऊपर पहुंचता है.



पेड़-पौधे भी आसमान में पानी भरते हैं सिर्फ समुद्र और नदियां ही नहीं, पेड़-पौधे भी इस प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाते हैं. NASA बताता है कि पौधे अपनी पत्तियों से बहुत बारीक रूप में पानी हवा में छोड़ते हैं, जिसे ट्रांसपिरेशन कहते हैं. यही नमी मिलकर बादलों को और मजबूत बनाती है.

बादल कैसे बनते हैं?
जब गर्म पानी की भाप ऊपर जाती है, तो ऊंचाई पर हवा ठंडी होने लगती है. ठंडी हवा के संपर्क में आकर भाप फिर छोटे-छोटे पानी के कणों में बदल जाती है. इस प्रक्रिया को कंडेन्सेशन (Condensation) कहा जाता है और इसी से बादल बनते हैं.



बादल एक साथ क्यों नहीं बरसते?
अब सवाल पैदा होता है कि हर बादल में पानी होता है, लेकिन बारिश तभी होती है जब पानी की बूंदें भारी होकर नीचे गिरने लायक बन जाएं. हर जगह तापमान, हवा का दबाव, नमी और बादलों की स्थिति अलग होती है. इसलिए सारे बादल एक साथ नहीं बरसते.

बारिश और बर्फ गिरने का फैसला कौन करता है?
जब बादलों के अंदर पानी बहुत ज्यादा जमा हो जाता है तो वह बारिश, बर्फ या ओलों के रूप में नीचे गिरता है. अगर ऊपर का तापमान बहुत कम हो, तो पानी जमकर बर्फ बन जाता है, वरना बारिश होती है. इसे ही प्रीसिपिटेशन (Precipitation) कहा जाता है.



बारिश के बाद पानी कहां जाता है?
जो पानी बरसता है वह समुद्र, नदियों, झीलों और जमीन के अंदर चला जाता है. कुछ पानी पौधों को मिलता है और कुछ भूजल बन जाता है, जिसे हम पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं. फिर सूरज की गर्मी इसे दोबारा ऊपर भेज देती है.

क्या आसमान से पानी खत्म हो सकता है?
सवाल यह भी आता है कि क्या आसमान का पानी खत्म हो सकता है? तो इसका नहीं है. क्योंकि यह पूरा सिस्टम लगातार चलता रहता है. इसी प्रक्रिया को Water Cycle कहा जाता है. पानी अपना रूप बदलता रहता है – कभी भाप, कभी बादल, कभी बारिश और कभी बर्फ, लेकिन पृथ्वी पर घूमता रहता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment