👇
रायपुर। केंद्रीय मंत्रियों से राज्यपाल डेका ने मुलाकात की। राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी से शिष्टाचार भेंट की।
बता दें कि, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी शिष्टाचार भेंट की। नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।
वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी सौजन्य भेंट की।


















