Health Tips: नाभि में तेल लगाने के फायदे.! स्किन केयर के लिए कौन सा तेल चुनें? आइए जानें!

🇮🇳

Navel Oil Benefits: फटे होंठ, ड्राई स्किन और पिंपल्स के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाने की सलाह दी जाती है? जानें नारियल, नीम, बादाम और तिल के तेल से जुड़ी एक्सपर्ट की राय और इस्तेमाल का सही तरीका.

Navel Oil Benefits: ठंड का मौसम शुरू होते ही त्वचा में रूखापन, होंठ फटने और स्किन की नमी कम होने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में लोग स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के साथ घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. आयुर्वेद में शरीर की देखभाल के लिए नाभि में तेल लगाने का तरीका भी बताया गया है. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से नाभि में नारियल, नीम, बादाम और तिल का तेल लगाने के बारे में जानकारी शेयर की है.


फटे होंठ और ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल
श्वेता शाह के मुताबिक, अगर त्वचा बहुत ड्राई रहती है या होंठों पर रूखापन और पपड़ी की समस्या रहती है, तो रात में नाभि में नारियल तेल लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है. इसके लिए सोने से पहले नाभि में थोड़ी मात्रा में तेल लगाने की सलाह दी गई है.

पिंपल के लिए नीम का तेल
चेहरे पर एक्ने और पिंपल की समस्या से परेशान लोगों के लिए श्वेता शाह ने नीम के तेल का इस्तेमाल बताया है. उनके अनुसार, रात में सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाया जा सकता है.

स्किन ग्लो के लिए बादाम का तेल
अगर आप स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट ने बादाम के तेल का विकल्प बताया है. श्वेता शाह के अनुसार, रात में नाभि में बादाम का तेल लगाने से इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है.

हार्मोन से जुड़ी परेशानी में तिल का तेल
हार्मोन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी श्वेता शाह ने नाभि में तेल लगाने की बात कही है. उनके अनुसार, ऐसी स्थिति में रात को सोने से पहले नाभि में तिल का तेल लगाया जा सकता है.

नाभि में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
नाभि में तेल लगाने से पहले उसकी सफाई करना जरूरी है. श्वेता शाह के मुताबिक, नहाते समय पानी और उंगली की मदद से नाभि को साफ करें. तेल लगाने से पहले भी यह सुनिश्चित कर लें कि नाभि साफ हो. इसके बाद जरूरत के अनुसार सिर्फ 2 से 3 बूंद तेल नाभि में डालें. करीब 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं. मसाज करते समय नाभि पर ज्यादा दबाव डालने से बचें.

नाभि में तेल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
नाभि के आसपास अगर कोई कट, घाव या स्किन की कोई दूसरी समस्या है, तो वहां तेल लगाने से बचें. साथ ही, तेल लगाने के बाद खुजली, जलन या लालिमा जैसी कोई परेशानी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. वहीं, स्किन या हार्मोन से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक करने के लिए लंबे समय तक नुस्खे का इस्तेमाल न करें और डॉक्टर की सलाह लें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment