Health Tips: मौत का तांडव करने फिर आ रहा कोरोना.! 2 लोगों की गई जान, 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

👇

Covid-19 Symptoms: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता बढ़ाने आ गया है. ऐसे में 5 लक्षण हैं, जिनको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Covid-19 Symptoms: भारत में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. इस वायरस को लेकर चिंता भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जिसके बाद से ही स्वास्थ्य व‍िभाग के अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी रखनी तेजी से रखनी शुरू कर दी है. कोविड के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई. अब इसको बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ सकती है और इसका ध्यान भी हमें ही रखना है. ऐसे समय में जब संक्रमण के मामले दोबारा सामने आ रहे हैं, कोरोना वायरस के लक्षणों की पहचानकर आपको फौरन डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए. आपको सबसे पहले इसके लक्षणों के बारे में पता करना बेहद ही जरूरी होता है. आइए आपको बताते हैं.

कोविड-19 के लक्षण क्या-क्या हैं?


1. सूखी खांसी और गले में खराश

कोविड-19 का एक लक्षण ये है कि सूखी खांसी और गले में खराश इन चीजों को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना है. कई बार लोग इसे मौसम बदलने का असर समझते हैं, लेकिन ये खतरे को बढ़ सकती है.

2. लगातार बुखार आना

अगर आपको लगातार बुखार आ रहा है और ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आपको इस चीज को नजरअंदाज नहीं करना है और कोविड टेस्ट करा लेना चाहिए. यदि 2-3 दिनों तक लगातार तेज या हल्का बुखार बना रहे और दवा लेने के बाद भी आराम न मिले तो इसे सामान्य समझने की गलती आपको नहीं करनी है.

3. सांस लेने में परेशानी

अगर आपको बिना काम के भी सांस लेने में परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो आपको कोविड टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. सांस फूलने लगे या सीने में जकड़न महसूस हो तो यह गंभीर संकेत भी हो सकता है और इसको आम समझने की गलती न करें.

4. स्वाद और गंध महसूस न होना

कोविड-19 का एक लक्षण ये भी है कि स्वाद और गंध महसूस न होना भी लक्षण हो सकता है और इसको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. यदि अचानक ऐसा हो तो इसे हल्के में न लें, ये गंभीर समस्या हो सकता है.

5. थकान और शरीर में दर्द

थकान और शरीर में दर्द में दर्द बिल्कुल भी आम बात नहीं होती है और आजकल लोग इसको हल्के में लेते हैं, लेकिन ये गंभीर समस्या भी बन सकती है. मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी रहना भी कोविड संक्रमण का संकेत हो सकता है, इसलिए आपको नजरअंदाज नहीं करना है.

कोविड-19 से बचाव के उपाय

▪️हाथों को हमेशा साफ रखना है.
▪️भीड़भाड़ वाली जगहों पर आपको मास्क पहनना है.
▪️खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बना लेनी है.
▪️खूब पानी पीना है और हेल्दी चीजें खानी है.
▪️डॉक्टर की सलाह आपको जरूर लेनी है और चेपअप भी करवाना है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment