GK: लाल, पीला और काला..अलग-अलग रंगों में क्यों आता है गैस सिलेंडर? जानें इसके पीछे का साइंस

👇

Gas Cylinder Color Codes: गैस सिलिंडर के रंगों से जुड़ा एक इंटरनेशनल सेफ्टी कोड है. लाल रंग एलपीजी के लिए, सफेद ऑक्सीजन के लिए, काला नाइट्रोजन के लिए और नीला लाफिंग गैस के लिए होता है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

किस रंग के सिलिंडर में कौन सी गैस?

अक्सर हम अपनी रसोई में लाल रंग का गैस सिलिंडर देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फैक्ट्रियों या अस्पतालों में सफेद, काले या नीले रंग के सिलिंडर क्यों होते हैं? यह सिर्फ पेंट का कमाल नहीं, बल्कि एक बहुत जरूरी सेफ्टी कोड है जो हमें दूर से ही खतरे या गैस की पहचान बताता है…



लाल रंग का सिलिंडर

लाल रंग हमेशा से ही खतरे का निशान माना जाता है. चूंकि हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी (LPG) बहुत जल्दी आग पकड़ती है, इसलिए इसे लाल सिलिंडर में रखा जाता है ताकि लोग दूर से ही सावधान रहें.

सफेद रंग का सिलिंडर

अस्पतालों और एम्बुलेंस में आपने सफेद रंग के सिलिंडर देखे होंगे. इनमें जीवन बचाने वाली ऑक्सीजन गैस होती है. सफेद रंग शांति और स्वच्छता का प्रतीक है, जिससे मेडिकल इमरजेंसी में डॉक्टर तुरंत सही सिलिंडर पहचान लेते हैं.

नीले रंग का सिलिंडर

नीले रंग के सिलिंडर में नाइट्रस ऑक्साइड भरी होती है, जिसे लाफिंग गैस भी कहते हैं. डेंटिस्ट और डॉक्टर इसका उपयोग मरीजों का दर्द कम करने या उन्हें हल्का बेहोश (एनेस्थीसिया) करने के लिए करते हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment