Health Tips: फिर डराने लगा कोरोना.! इस राज्य में 12 नए केस, 4 मौतों ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितनी गंभीर है स्थिति

👇

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। कोविड-19 एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। आंध्र प्रदेश में 20 दिनों के भीतर 12 नए मामले और 4 मौतें दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है

आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए हैं
संक्रमित 4 मरीजों की मौत हुई, जिन्हें पहले से डायबिटीज, हाई बीपी और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां थीं
सबसे ज्यादा 8 केस कडप्पा जिले में मिले, जबकि देशभर में जुलाई के पहले 15 दिनों में 339 नए मामले दर्ज हुए
स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है


एक बार फिर कोविड लोगों को डराने लगा है. हाल ही में आंध्र प्रदेश में फिर से कोविड-19 के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद हर कोई सदमे में है. राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरापांडियन ने गुरुवार को बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच पूरे राज्य में कुल 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, चिंता की बात ये है कि इनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

मौत का कारण-

बताया जा रहा है कि जिन 4 लोगों की मौते हुई हैं, उन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं, जैसे, हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), डायबिटीज, किडनी की समस्या, कुछ अन्य गंभीर बीमारियां.

Covid-19 के लक्षण-

कोरोना वायरस के लक्षण हर व्यक्ति में थोड़े अलग-अलग हो सकते हैं. कुछ लोगों को हल्के लक्षण दिखते हैं, तो कुछ को बिल्कुल भी नहीं दिखते, लेकिन कुछ आम लक्षण हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए.

सबसे आम लक्षण-

▪️बुखार (हल्का या तेज)
▪️खांसी (सूखी खांसी ज्यादा)
▪️गले में खराश या दर्द
▪️थकान और कमजोरी महसूस होना
▪️सांस लेने में तकलीफ (गंभीर केस में)
▪️सिरदर्द
▪️शरीर में दर्द (मांसपेशियों में)
▪️स्वाद या सूंघने की शक्ति चली जाना (बहुत खास लक्षण)
▪️नाक बंद या बहना
▪️जी मिचलाना या उल्टी
दस्त (कुछ लोगों को)

गंभीर लक्षण-

▪️सांस फूलना या सांस लेने में बहुत दिक्कत
▪️सीने में लगातार दर्द या दबाव
▪️होश कम होना या भ्रम होना
▪️होंठ या चेहरा नीला पड़ना
▪️बहुत ज्यादा बुखार जो नियंत्रण में न आए

कहां-कहां मिले मामले?

कडप्पा जिले में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं: 8 मामले + 3 मौतें

गुंटूर: 2 मामले
विशाखापट्टनम: 1 मामला
काकिनाडा: 1 मामला + 1 मौत
राज्य में इस साल का पहला कोविड केस 26 जून को कडप्पा में ही दर्ज हुआ था.

टेस्टिंग और इलाज की स्थिति-

26 जून से 15 जुलाई तक 67 टेस्ट किए गए, जिनमें 11 लोग पॉजिटिव पाए गए
अभी 3 लोग घर पर आइसोलेशन में हैं
2 लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं
3 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं


देशभर में स्थिति-

देश में जुलाई के पहले 15 दिन में कुल 339 नए मामले आए, इनमें सबसे ज्यादा केस इन राज्यों में

▪️केरल: 115
▪️कर्नाटक: 64
▪️महाराष्ट्र: 43
▪️तमिलनाडु: 39

क्या कहते हैं स्वास्थ्य अधिकारी?

फिलहाल, स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर बुजुर्गों, डायबिटीज, हाई बीपी या अन्य बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा ध्यान रखना होगा. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाएं, हाथ regularly धोएं, बीमार महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग खास सावधानी रखें. कोरोना पूरी तरह गया नहीं है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है. फिर भी, पुरानी आदतें (मास्क, सैनिटाइजर, दूरी) अपनाकर सुरक्षित रहें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment