Health Tips : बार-बार याद करने पर भी सब भूल जाता है बच्चा? तो अपनाएं ये 5 ट्रिक्स , दिमाग बन जाएगा कंप्यूटर

👇

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन सीखने और याद रखने का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है, जिसमें अक्सर माता-पिता यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाता है या रोजमर्रा की बातें भी याद नहीं रख पाता।

ऐसे में उनका चिंता करना स्वाभाविक है, लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़े-से पेरेंटिंग बदलाव और सही तकनीकों से बच्चों की मेमोरी पावर को मजबूत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार टिप्स के बारे में जो आपके बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार हैं।

बैलेंस्ड फूड दें

बच्चे का दिमाग सही पोषण से ही बेहतर काम करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स जैसे—अखरोट, बादाम, ब्लूबेरी, हरी सब्जियां, अंडे और दूध उनके दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं और मेमोरी पॉवर को बढ़ाते है

रूटीन बनाएं और फॉलो करें

बच्चों का दिमाग एक स्थिर रूटीन में ज्यादा अच्छी तरह से काम करता है। हर दिन पढ़ाई, खेल और नींद का समय फिक्स करने से उनकी मेमोरी रिटेंशन पावर बढ़ती है।

पर्याप्त नींद दिलाएं

अच्छी नींद बच्चों के दिमाग को रिचार्ज करती है। अगर बच्चा देर रात तक मोबाइल या टीवी देखेगा तो उसका दिमाग थका रहेगा और चीजें याद नहीं रख पाएगा। 7-9 घंटे की गहरी नींद मेमोरी को शार्प बनाती है।

खेल-खेल में सिखाएं

बच्चों को पढ़ाई या बातें सिर्फ थ्योरी में समझाने से जल्दी याद नहीं रहतीं। जब आप खेल, कहानियों या क्विज के जरिए उन्हें सिखाते हैं, तो जानकारी लंबे समय तक याद रहती है।

रिवीजन कराएं

कुछ नया सीखने के बाद बच्चों को बार-बार दोहराने की आदत डालें। ‘स्पेस्ड रिपीटिशन’ यानी बीच-बीच में रिवीजन करने से मेमोरी मजबूत होती है और चीजें दिमाग में स्थायी हो जाती हैं।

क्रिएटिव एक्टिविटीज में शामिल करें

ड्रॉइंग, पेंटिंग, पजल्स, मेमोरी गेम्स और म्यूजिक जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज बच्चों के दिमाग को एक्टिव रखती हैं। इससे उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति दोनों बढ़ती हैं।

फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है

रोजाना कम से कम 30-40 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी (जैसे साइकिल चलाना, दौड़ना, योग या खेल) दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाती है, जिससे न्यूरॉन्स बेहतर काम करते हैं और मेमोरी तेज होती है।

पॉजिटिव एनवायरनमेंट दें

अगर बच्चा हमेशा तनाव या डांट-फटकार में रहेगा तो उसकी मेमोरी कमजोर हो सकती है। प्यार, मोटिवेशन और पॉजिटिव माहौल उसे ज्यादा आत्मविश्वासी और याद रखने में सक्षम बनाता है।

इन टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चे को न केवल पढ़ाई में सफल बना सकते हैं बल्कि जीवनभर के लिए एक शार्प और हेल्दी दिमाग भी दे सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment