🇮🇳
Glowing Skin Tips In Hindi: सुबह-सुबह ग्लोइंग स्किन अगर आप पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना रात के समय कुछ खास 5 कामों को करना है.
Glowing Skin Tips In Hindi: आजकल अधिकतर लोग अपनी बेजान स्किन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. समझ में नहीं आता है कि आखिर अपने फेस के लिए ऐसा क्या करें, जो आपकी स्किन के लिए बेहतर साबित हो सकती है. हर कोई चाहता है कि सुबह उठते ही चेहरा फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नजर आए. सिर्फ सुबह महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाना ही काफी नहीं होता है रात की स्किन भी काफी ज्यादा मायने रखती है, जिस पर अधिकतर लोग ध्यान ही नहीं दे पाते हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्किन पर काफी अच्छे से ध्यान देना होगा. दिनभर धूल-मिट्टी, प्रदूषण, पसीने और मेकअप की वजह से स्किन काफी ज्यादा डल हो जाती है, आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपनी स्किन को निखार सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए नाइट स्किन केयर
1. स्किन को मॉइस्चराइज
अगर आप दिनभर अपनी स्किन को खिला-खिला रखना चाहते हैं, तो आप अपनी स्किन को रात के समय मॉइस्चराइज करना ही चाहिए. त्वचा को मॉइस्चराइज रखना स्किन बैरियर को सपोर्ट के लिए बेहतरीन होता है. नियमित मॉइस्चराइजिंग से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड हो सकती है.
2. रात में पर्याप्त नींद लें
स्किन को अगर आप खिला-खिला रखना चाहते हैं, तो आपको रात में पर्याप्त नींद लेना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है. स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए आपकी नींद का पूरा होना बेहद ही जरूरी होता है. रोजाना देर रात तक फोन चलाना, कम सोना और लगातार खराब नींद का कारण बनती है.
3. सोने से पहले पानी
भरपूर मात्रा में पानी पीना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. सोने से पहले आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. ये आपकी स्किन को अंदर से निखारने का काम करता है. डिहाइड्रेशन होने पर कुछ लोगों की त्वचा ड्राई और डल महसूस हो सकती है.
4. तकिया और बेडशीट साफ रखें
अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने पहले तकिया और बेडशीट को साफ कर लेना चाहिए, ऐसा करने से आपकी स्किन भी साफ रहेगी. अगर आपको मुंहासे जल्दी होते हैं तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें.
5. सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ
स्किन को अगर आप हमेशा ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो आपको सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना ही चाहिए. अगर आप दिनभर बाहर रहती हैं या मेकअप करती हैं, तो सोने से पहले चेहरे से मेकअप, सनस्क्रीन, धूल और अतिरिक्त ऑयल को चेहरे से हटाना चाहिए.


















