Health Tips: 5 मिनट में मिलेगा सिरदर्द से आराम, न्यूट्रिशनिस्ट का बताया 1 चुटकी नमक का ये नुस्खा आजमाएं

🇮🇳

Headache ReliefNuskha: सिरदर्द की वजह कई बार डिहाइड्रेशन या सोडियम का लेवल गिरने की वजह से होने लगता है. ऐसे में नमक और पानी का नुस्खा आपके काफी काम आ सकता है. तो चलिए जान लेते हैं इसे कैसे करें फॉलो.

सिरदर्द हुआ और टेबलेट ले ली. अगर आपकी भी ये आदत है तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल बार-बार पेन किलर खाने की वजह से हमारे शरीर के अंगों पर भी प्रेशर बढ़ता है. दादी-नानी हल्की-फुल्की हेल्थ प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए हमेशा से ही देसी नुस्खे आजमाती आई हैं. अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि बिना वजह ही आपके सिर में दर्द हो रहा है तो नमक का यहां दिया गया नुस्खा आजमाकर देखें.

सिरदर्द को दूर करने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने नमक और पानी का नुस्खा शेयर किया है. उन्होंने ये भी बताया है कि इससे आपको 5 मिनट में सिरदर्द से आराम मिल सकता है. दरअसल जरूरी नहीं है कि आपको स्ट्रेस की वजह से सिरदर्द हो रहा हो. अगर ये डिहाइड्रेशन और सोडियम कम होने की वजह से होगा तो ये नुस्खा कारगर रहता है.

क्या है ये नुस्खा?

आपको भी अगर अचानक बिना किसी वजह सिरदर्द होने लगे तो एक चुटकी नमक को अपनी जीभ पर रखें और फिर कुछ सेकंड का इंतजार करें. इसके बाद 1 गिलास पानी पी लें.

कैसे फायदा करता है ये नुस्खा?

नमक से आपके शरीर को सोडियम मिलता है.
सोडियम शरीर में पानी बनाए रखने में मदद करता है.
यह दिमाग तक रक्त संचार को बेहतर बनाता है.
माइग्रेन से जुड़े मस्तिष्क के संकेतों को रोकता है.
ये लोग नुस्खा न करें फॉलो

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ये भी बताया है कि नमक वाला ये नुस्खा हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नहीं है. दरअसल जिन लोगों का बीपी बढ़ा हुआ रहता है उन्हें कम नमक खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे बॉडी में होल्ड (फ्लूइड रिटेंशन) होता है और इस वजह से नसों पर दबाव बढ़ सकता है. इससे ब्लड प्रेशर और बढ़ सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment