29 मई 2026 का राशिफल : आज आपके अटके हुए काम पूरे होंगे..आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी..जानें अपना राशिफल

👇

29 May 2026 Ka Rashifal: आज का दिन रिश्तों में तालमेल बिठाने के लिए अच्छा है . आज दूसरों के साथ मिलकर चलें. बातचीत की कला और सूझबूझ से आपके कई काम आसान होंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा. हालांकि, मन में थोड़ा अनजाना तनाव या भारीपन रह सकता है. शांति से योजना बनाकर काम करने और ठंडे दिमाग से बात करने पर आपको सबसे अच्छे परिणाम मिलेंगे.

अपनी भावनाओं और सोच के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर समझदारी से जिम्मेदारियों को पूरा करें. बातचीत का तरीका आज दूसरों को प्रभावित करेगा. सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है, लेकिन आज मानसिक शांति बनाए रखने के लिए संयम रखना बहुत जरूरी है.


मेष राशि (Aries)
आज आप अपनी बात स्पष्टता से दूसरों के सामने रख पाएंगे. आपके अटके हुए काम आज पूरे होंगे . बिजनेस मीटिंग्स सफल होंगी. जल्दबाजी या गुस्से के कारण ऑफिस में कहासुनी हो सकती है इसलिए बातचीत में विनम्रता रखें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन बजट बनाकर चलना समझदारी होगी. किसी को भी उधार देने से बचें. लव लाइफ में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. काम के तनाव की वजह से सिरदर्द या एसिडिटी हो सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लें.


शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और “ॐ मंगलाय नमः” का 108 बार जाप करें.

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ा हुआ रहेगा. आप रुके हुए काम आसानी से निपटा लेंगे. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे. हालांकि, ज्यादा सोचने के कारण शाम को थोड़ी मानसिक थकान या बेचैनी हो सकती है. पैसों के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. घर-परिवार में शांति बनाए रखने के लिए थोड़ा धैर्य रखें. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन दिमाग को आराम देने के लिए पूरी नींद जरूर लें.

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं और “ॐ शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका अंदाज काफी आकर्षक रहेगा . आपकी क्रिएटिविटी की लोग तारीफ करेंगे. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसे आप अपनी टीम के साथ मिलकर आसानी से संभाल लेंगे. भविष्य को लेकर बेवजह की चिंता करने से बचें. पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है, बस ऑनलाइन शॉपिंग पर थोड़ा कंट्रोल रखें. पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा. मानसिक सुकून के लिए थोड़ा समय निकालकर योग या मेडिटेशन जरूर करें.

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)
आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे. आप जिंदगी के कुछ बड़े फैसले ले सूझबूझ से ले पाएंगे. सोशल कॉन्टेक्ट्स से आपको फायदा मिलेगा. हालांकि, काम के दबाव के कारण स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स हो सकते हैं. ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहस में न उलझें. धन का आगमन अच्छा रहेगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूर रहें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा. खान-पान का ध्यान रखें.

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2

उपाय: सुबह शिवजी को जल चढ़ाएं और “ॐ चन्द्राय नमः” का 108 बार जाप करें.

सिंह राशि (Leo)
आज आपकी लीडरशिप शानदार रहेगी . बातचीत के दम पर आप मीटिंग्स में सफलता पाएंगे. बस ध्यान रखें कि स्वभाव में जिद्दीपन न आने दें, वरना बात बिगड़ सकती है. बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा, लेकिन शॉर्टकट या सट्टेबाजी से दूर रहें. लव लाइफ बढ़िया रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. सेहत वैसे तो ठीक है, लेकिन आंखों और दिमाग को आराम देने के लिए फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल थोड़ा कम करें.

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और “ॐ सूर्याय नमः” का 108 बार जाप करें.

कन्या राशि (Virgo)
आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा . आप मुश्किल चुनौतियों को भी सूझबूझ से हल कर लेंगे. मन में छिपी कोई पुरानी चिंता या संकोच आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. पैसों के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी, बस बिना सोचे-समझे कहीं निवेश न करें और न ही उधार लें. लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी मैच्योरिटी दिखाएं और उनकी बात भी सुनें. ज्यादा सोचने से बचें और सेहतमंद डाइट लें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें.

तुला राशि (Libra)
आज आपका भाग्य आपके साथ है, जिससे सही फैसले लेने में मदद मिलेगी. ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी और आप बड़ी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे. काम की अधिकता से थोड़ी शारीरिक थकान हो सकती है. आर्थिक रूप से यह समय लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी और घर में शांति रहेगी. समय पर खाना खाएं और आराम करें.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं और “ॐ शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा . आपका हौसला आज हर रुकावट को आसानी से पार कर लेगा. आज ऑफिस की फालतू गॉसिप से दूर रहकर सिर्फ अपने काम पर फोकस करें. बातें दिल में दबाने से मन भारी हो सकता है, इसलिए आज अपने किसी करीबी से खुलकर बात करें. पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें और अचानक आने वाले खर्चों के लिए अपना बजट तैयार रखें. अगर पार्टनर के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो आज शांति से बात करके उसे सुलझा लें. मानसिक सुकून के लिए थोड़ा समय निकालकर ध्यान या प्राणायाम जरूर करें.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपकी डेडिकेशन की तारीफ होगी. पार्टनरशिप या कोई डील पक्की करने के लिए आज का दिन अच्छा है. बस दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय खुद पर भरोसा रखें. पैसों के मामले में स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन शॉर्टकट या सट्टेबाजी से पूरी तरह दूर रहें. शादीशुदा जातकों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बहुत शानदार रहेगा. काम की भागदौड़ के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें, आराम और नींद के लिए भी समय जरूर निकालें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और “ॐ गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें.

मकर राशि (Capricorn)
आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर और काम पर रहेगा. आप अपनी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बनाने के लिए गंभीर रहेंगे. ऑफिस में को-वर्कर्स के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी, जिससे पुराने रुके काम आसानी से निपट जाएंगे. आज आपकी क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी. हालांकि, परिवार में किसी बात पर थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए घर पर बहस से बचें. अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, पैसों के मामले में सतर्क रहें. आज आपमें बहुत धैर्य रहेगा.

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: पीपल के पेड़ में काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें.


कुंभ राशि (Aquarius)
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके काम बनेंगे. ऑफिस में सीनियर्स के सामने आप अपने आइडियाज बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे. पांचवें भाव के ग्रहों के प्रभाव से आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा और ताजगी आएगी, पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा. हालांकि, भाई-बहनों या सहकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान बहस से बचें. मन में थोड़ा भ्रम या कंफ्यूजन हो सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक सोच गंभीर रहेगी जिससे पैसों के मामले सुधरेंगे.

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 4

उपाय: पूजा घर में तेल का एक दीपक जलाएं और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें.

मीन राशि (Pisces)
आज आप जीवन के गंभीर विषयों पर सोचेंगे. पैसों को लेकर कुछ अच्छी प्लानिंग हो सकती है . ऑफिस में सीनियर्स के दबाव या काम के बोझ को आप अपने धैर्य से संभाल लेंगे. ध्यान रखें, आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने और अनजाने डर से बचना होगा. अपनों के साथ बैठकर की गई बातचीत आज आपको मानसिक रूप से बड़ा सुकून देगी. राहु की वजह से रात में नींद आने में थोड़ी बाधा आ सकती है. लव लाइफ में पार्टनर पर बेवजह शक करने के बजाय भरोसा मजबूत रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: मंदिर में पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

Disclaimer:
इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment