भीषण सड़क हादसा.! दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Road Accident News/कांकेर । कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल, इस मामले में एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment