इलाके में फैली सनसनी.! कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का मिला शव..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/महासमुंद। जिले में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। आये दिन हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहां आज सुबह एक कुंए में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के जंगल के पास असहनीय बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर जाकर देखा कि सितली नाला नहर से लगे पंप हाउस के कुंए में एक बोरी में कुछ डूबा हुआ था। जब बोरी को खोला गया, तो उसमें अज्ञात युवक का शव मिला।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि मृतक के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला गया था और शव को बोरी में भरकर पत्थरों से बांधकर कुंए में फेंका गया था।

दरअसल, पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है और शव 25 से 30 दिन पुराना था। शव पूरी तरह से डी-कम्पोज़ हो चुका था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कब और किसके द्वारा की गई।

फिलहाल, पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगे हुए हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment