छत्तीसगढ़ में दो बच्चों के शादीशुदा पिता ने प्रेमिका संग की आत्महत्या..एक ही फंदे पर लटकी मिली दोनों की लाश..इलाके में फैली सनसनी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

शादीशुदा था प्रेमी

वहीं यह पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है। मृतक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।


एक ही फंदे पर लटकी मीली दोनों की लाश

दरअसल, उन दोनों की लाश हथमुड़ी गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पोस्टमार्टम के बाद होगा मामले का खुलासा

फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment