छत्तीसगढ़ में चरित्र शंका पर पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या..वारदात के बाद पहुंचाया अस्पताल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चरित्र शंका में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की हत्या कर बीमारी का रंग देने की कोशिश को पुलिस ने महज 24 घंटे में नाकाम कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला धमधा के ग्राम अगर का है। 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच 26 वर्षीय त्रिलोक खांडे और उसकी पत्नी अन्नू खांडे के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले त्रिलोक ने खाट पर बैठी अन्नू के सिर पर लगातार मुक्के बरसाए और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली।

पीएम में सिर पर मिले चोट के निशान

दरअसल, एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने सच छिपाने के लिए झूठी कहानी बनाई। वह पत्नी को पुरानी बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। नवविवाहिता की मौत होने से एसडीएम को खबर दी गई और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा हुआ, जिसमें सिर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को होमिसाइडल यानी हत्या जनित बताया गया।

तलाक तक पहुंच गया था मामला

फिलहाल, पूछताछ में परतें खुलती गईं। पता चला कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। 21 फरवरी 2026 को वे तलाक के लिए धमधा न्यायालय भी गए थे। अन्नू को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता से मारपीट हुई थी, जिसकी रिपोर्ट जामुल थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment