पत्थलगांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म..अब वादे से मुकर रहा युवक..हुआ गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के उजागर होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढाडांड नवापारा निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण कुमार यादव ने गांव की ही एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी का वादा किया। आरोपी ने 18 नवंबर 2025 से लेकर 4 फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग समय पर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार युवती को भरोसा दिलाता रहा कि वह उससे शादी करेगा, जिससे पीड़िता उसके झांसे में आती रही।



हालांकि, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसे विश्वास में लिया, फिर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इस बीच पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है, जिससे वह पूरी तरह टूट गई।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पत्थलगांव थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा लगातार शादी का आश्वासन देने के कारण ही उसने पहले शिकायत नहीं की।

दरअसल, मामले में एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेस किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment