आज के पहले वनडे से टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी बाहर? इन खिलाड़ियों को मौका मिलना संभव

🏏

India vs England, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी ये एक बड़ा सवाल है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली. भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ और उसके बाद लगातार चार टी20 मैच टीम इंडिया हार गई. अब बारी है वनडे सीरीज की, सवाल ये है कि इंग्लैंड में हार का सिलसिला तोड़ने के लिए आखिर टीम इंडिया को कौन से 11 खिलाड़ी मैदान में उतराने होंगे? एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? गौतम गंभीर आखिर क्या फैसला लेंगे?


एजबेस्टन में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी?
गौतम गंभीर की सोच और रणनीति को अगर देखा जाए तो टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी 8 नंबर तक बैटिंग और तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतरने की कोशिश में होगी. ओपनिंग तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा के जिम्मे होगी ही इनके अलावा विराट कोहली नंबर 3 पर खेलेंगे. श्रेयस अय्यर नंबर 4 और फिर केएल राहुल नंबर 5 पर आएंगे. इसके बाद शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे में 7 विकेट हासिल किए थे. उनकी फॉर्म भी अच्छी चल रही है, उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में 10 विकेट भी हासिल किए थे.


ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर?
मतलब टीम इंडिया प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और ईशान किशन को बेंच पर बैठा सकती है. वैसे प्रसिद्ध कृ्ष्णा भी प्लेइंग इलेवन की रेस में हो सकते हैं. अगर वो खेले तो गुरनूर बराड़ को बेंच पर बैठना होगा. हालांकि इंग्लैंड को चौंकाने के लिए बराड़ अच्छा विकल्प होंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान मैच से एक दिन पहले कर दिया है. टीम नई ओपनिंग जोड़ी जैरब बेथेल और बेन डकेट के साथ उतरेगी. बाकी सभी खिलाड़ी टी20 सीरीज के ही हैं जिन्होंने टीम इंडिया को एक भी मैच नहीं जीतने दिया.

इंग्लैंड की टीम– जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment