IND vs SL: पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने छुड़ाए टीम इंडिया के पसीने, भारतीय स्टार्स बुरी तरह हुए फेल

🏏

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहले दिन भारतीय गेंदबाजी विभाग के पसीने छुड़ा दिए. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

ऐसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका को दमदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविन्दु रसंथा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. फर्नांडो ने 65 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रविन्दु रसंथा ने 143 गेंदों में 71 रन बनाए. दोनों ने वनडे की तरह शुरुआत दिलाई थी और आक्रामक बल्लेबाजी की थी. इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पासिंदु सूरियाबंदारा ने 63 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जबकि पवन रत्नायके ने 47 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं, अहान विक्रमसिंघे ने 43 गेंदों में 31 रन बनाए., जबकि कप्तान सोनल दिनुशा ने 72 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रमेश मेंडिस ने 49 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. श्रीलंका ने इस तरह 90 ओवर में 363/8 रन बना डाले.

ऐसी रही भारत की गेंदबाजी

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 18 ओवर में 76 रन खर्च कर 2 विकेट झटके. इसके अलावा मानव सुथार को भी 2 सफलता मिली. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का खाता नहीं खुला, जबकि गुरनूर बरार को केवल एक सफलता मिली. श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. कोई भी भारतीय गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment